दिनांक
16 जनवरी 2051 , श्री लंका
दिनांक
16 जनवरी 2051 , श्री लंका के एक गांव मे पुरातत्व शास्त्रीयों
कि एक टिम ने डॉ. सम्युग के नेतृत्व में आर्य साम्राज्य का खजाना खोज निकाला । इस खजाने
को ढुंढ्ने के लिये ये काफी लम्बे समय से प्रयास कर रहे थे । आखिर एक लम्बे समय कि
मेहनत के बाद उन्हें सफलता मिल जाती है । इस खजाने की किमत करीब 10 लाख अमेरिकी डॉलर
अनुमानित की जाति है । इस खजाने कि वजह से श्री लंका कि अर्थव्यवस्था पूरी तरह से बदल
जायेगी । पुरे देश मे बहुत ही खुशी का माहोल था । उस खजाने के साथ उन्हे एक बक्सा मिलता
है जिसमें एक किताब ओर एक बहुत ही ज्यादा तकनिकी रुप से उन्नत एक मेमोरी कार्ड जैसी
दिखने वाली वस्तु मिलती है । इस किताब में संस्कृत में कुछ लिखा हुआ है , जो इस समय पढ़ने कि स्थिति में नहीं है । यह कोइ सामान्य घटना नहीं है । इतने
पुराने खजाने मे इस तरह कि वस्तु का मिलना बहुत बडी़ घटना है । डॉ सम्युग को कुछ समझ
मे नहीं आ रहा था । आखिर यह केसे सम्भव हो सकता है । डॉ सम्युग उसे मिडीया वालो से
चुपा कर रखा । उन्होंने चुपके से उसे अपनी गाड़ी मे रख दिया था । डॉ सम्युग प्रेस कॉन्फ्रेंस
के बाद वो उस बक्से को लेकर अपने घर चले जाते है । देर रात तक उन्हें नींद नहीं आयीं
। सोचने समझने की शक्ति जैसे खतम हो रही थी । सुबह जल्दि उठकर अपने ओफिस चले गये ।
वे अपने डायरेकटर मार्क से जाकर मिले और उन्हें उस बॉक्स के बारे में बताया ।
मार्क
– क्या कह रहे हो सम्युग , ये कैसे हो सकता है ?
सम्युग
– मै जानता हु सर कि इस बात पर यकीन करना बहुत मुश्किल है । पूरी रात मैं सो नहीं पाया
हूँ । आप खुद देखिये सर ।
मार्क
–
यह कोइ आम घटना नहीं है ।
सम्युग
– हां सर | हमें अपनी खोज को और आगे बढाना चाहियें ।
मार्क
– परंतु हम इतने तकनिकी रुप से विकसित नहीं है कि इस तरह की खोज को अंजाम तक पहुँचा
सके । यह भी तो हो सकता है कि काफी समय पहले किसी ओर के खजाने को पाने की कोशिश मे
यह मशीन उसमे गिर गयी हो ।
सम्युग
– हो सकता है सर पर अगर ऐसा है तो वो लोग खजाने तक पहुच चुके थे , तो वो उसे छोड़ कैसे सकते है । नहीं सर , मुझे लगता है
इसके पीछे कोइ बहुत गहरा राज छुपा हुआ है । हमें कार्बन डेटिंग की मदद से इसका समय
पता करना होगा ।
मार्क
– ठीक है तो फिर आगे बढो ।
सम्युग
– परंतु इसमें भी एक समस्या है सर ।
मार्क
– क्या ?
सम्युग
– सर ,
किताब की कार्बन डेटिंग हम आसानी से कर सकते है परंतु मशीन खराब भी हो
सकती है । इस काम के लिये हमें बहुत ही ज्यादा उन्नत तकनिक की आवश्यकता होगी । भारत
के वैज्ञानिको ने हाल ही में आण्विक कार्बन डेटिंग की तकनिक विकसित की है । तो मुझे
इसे लेकर भारत जाना होगा ।
मार्क
– ठीक है । इस खोज को अब तुम्हें भारत के वैज्ञानिकों की मदद से पुरा करना । तुम कल
ही उस किताब और मशीन को लेकर दिल्ली चले जाना । मैं आज ही डॉ विक्रम से बात करुंगा
।
सम्युग
– ठीक है सर ।
अगले
दिन कोलम्बो से भारत के लिये डॉ सम्युग निकल जाते है ।
दिनांक
18 जनवरी 2051 , नई दिल्ली , भारत ।
डॉ
विक्रम – आओ सम्युग भारत मे तुम्हारा स्वागत है ।
सम्युग
– बहुत धन्यवाद आपका ।
विक्रम
– इनसे मिलो ये है डॉ ध्रुवी , आण्विक कार्बन डेटिंग एक्सपर्ट
।
सम्युग
अपने बैग से मशीन निकाल कर डॉ विक्रम और डॉ ध्रुवी को दिखाता है ।
विक्रम
– अगर यह बहुत ज्यादा पुराना है तो इससे बहुत सारे राज पता चल सकते है ।
ध्रुवी
– सही कहा सर । सम्युग हमे अब शुरु करना चाहिये ।
सम्युग
– ठीक है ।
सम्युग
और ध्रुवी लेब मे जाते है और कार्बन डेटिंग की प्रक्रिया शुरू करते है ।
उस
किताब और मशीन की कार्बन डेटिंग करने पर पता चलता है कि यह किताब करीब 1 लाख से 5 लाख
वर्ष पुरानी है । किताब के पन्नो को साफ करते है ।
इस
किताब की एक स्केन की हुई प्रति वाराणसी के ज्योतिश के पास भेज दी जाती है , ताकि वे इसका हिन्दी रूपांतरण कर सके ।
1
सप्ताह बाद
ध्रुवी
सम्युग को फोन करके उसे ओफिस बुलाती है । सम्युग जल्दी से ओफिस आ जाता है ।
सम्युग
– translated
copy आ गयी क्या ?
ध्रुवी
– हां ।
दोनों
file
open करके पढने लगते ।
उस
किताब मे लिखी बातें कुछ इस प्रकार है ।
उस
किताब में क्या लिखा हुआ है , मानव के विकास क्रम मे इस किताब
का क्या महत्व है । मैं जानता हूँ , आप इन घटनाओ को लिंक नहीं
कर पायेंगे । जानने के लिये follow जरुर करे । 1 st episode
आपको कैसा लगा comment कर के जरूर बताये । यकीन
मानिये दोस्तों यह journey बहुत ही ज्यादा मजेदार होने वाली है
।





BIG FAN BRO....
ReplyDeleteThank a lot man
DeleteVery interesting... waiting for next episode
ReplyDeleteDon't worry bro next episode will be available soon..
DeleteIf you like to read this episode in english I will uplod it by today 7 pm
ReplyDeleteVery interesting bro.
ReplyDeleteThis is a superb story..
ReplyDeletevery creative. .
ReplyDeletevery interesting. i am waiting for next eoisode
ReplyDelete